BREAKING
FAC News
Back

महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में दो विधायकों के बिच मारपीट। वीडियो हुआ वायरल।

| | views
महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में दो विधायकों के बिच मारपीट। वीडियो हुआ वायरल।
महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में दो विधायकों के बिच मारपीट। वीडियो हुआ वायरल। संववाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में दो विधायकों और उनके कार्यकर्ताओं के मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। https://fightagainstcriminal.com/wp-content/uploads/2025/07/PoojaMishr73204_1945835049234104825478P.mp4 महाराष्ट्र के विधानसभा में इन दिनों मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे सदन में जहां VIP हनी ट्रैप मुद्दा गूंजा। वहीं, दूसरे दिन का सत्र खत्म होने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर विधानसभा की लॉबी में दो विधायक और उनके कार्यकर्ता आपस में लड़ाई करते हुए दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार विधानसभा की लॉबी में ये लड़ाई एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड और भाजपा विधायक गोपीचंद पड़लकर के बीच हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विधानसभा की लॉबी में भिड़े दो विधायक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नेता जितेंद्र आव्हाड और भाजपा विधायक गोपीचंद पड़लकर विधानसभा की लॉबी में एक दूसरे के बाल नोचते, शर्ट फाड़ते, मुक्का मारते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बाकी के नेता और विधायक दोनों के बीच बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। बीच-बचाव के बाद दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं, लॉबी में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। विधानसभा में VIP हनी ट्रैप पर पेन ड्राइव लेकर पहुंचे विधायक पटोले, डिप्टी सीएम ने दिया ये आश्वासन बताया जा रहा है कि जितेंद्र आव्हाड और गोपीचंद पड़लकर के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को भी जितेंद्र आव्हाड और गोपीचंद पड़लकर के बीच विधानसभा के गेट पर बहस हुई थी। पहले किसने की लड़ाई शुरुआत? इस लड़ाई को लेकर नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पूरा महाराष्ट्र जानता है कि पहले शुरुआत किसने की? सबसे पहले पड़लकर के समर्थकों ने ही उनके हमला किया था। उन्होंने यह भी कहा कि अब विधानसभा में गुंडों को लाया जा रहा है, इससे विधायकों की सुरक्षा खतरे में है। उन लोगों ने मुझें गालियां दी। जान से मारने की धमकी दी।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News