BREAKING
FAC News
Back

महिला आरक्षी शशि प्रभा सिंह को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, पुलिस अधीक्षक ने रैंक चिह्न लगाकर दी शुभकामनाएँ

| | views
महिला आरक्षी शशि प्रभा सिंह को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, पुलिस अधीक्षक ने रैंक चिह्न लगाकर दी शुभकामनाएँ
महिला आरक्षी शशि प्रभा सिंह को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, पुलिस अधीक्षक ने रैंक चिह्न लगाकर दी शुभकामनाएँ संवाददाता फरियाद अली बहराइच, 02 अक्टूबर। जनपद बहराइच में आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला आरक्षी शशि प्रभा सिंह को मुख्य आरक्षी पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उनके कंधे पर रैंक चिह्न लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला आरक्षी शशि प्रभा सिंह ने अपनी प्रतिभा का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। गत वर्ष महाराष्ट्र के नागपुर में 26 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित 72वीं अखिल भारतीय नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस टीम से प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और कांस्य पदक हासिल कर जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश पुलिस का भी नाम रोशन किया। उनके इस उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धि को देखते हुए शासन द्वारा उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया गया। इस सम्मानजनक अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री राज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्री नारायण दत्त मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह उपलब्धि न केवल महिला आरक्षी के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि बहराइच पुलिस के लिए भी गर्व का विषय है।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News