BREAKING
FAC News
Back

मिल्लत स्कूल के होनहार छात्र मोहम्मद तल्हा ने हिफ्ज़-ए-कुरआन के साथ SSC परीक्षा में हासिल किए शानदार 94% अंक

Shoaib Miyanoor | | views
मिल्लत स्कूल के होनहार छात्र मोहम्मद तल्हा ने हिफ्ज़-ए-कुरआन के साथ SSC परीक्षा में हासिल किए शानदार 94% अंक

मिल्लत स्कूल के होनहार छात्र मोहम्मद तल्हा ने हिफ्ज़-ए-कुरआन के साथ SSC परीक्षा में हासिल किए शानदार 94% अंक



सब-हेडलाइन:


दीन और दुनिया का बेहतरीन संगम बने मोहम्मद तल्हा, गणित में 99 और साइंस में 97 अंक प्राप्त कर स्कूल में रहे प्रथम


मुंबई: - मुंबई के जोगेश्वरी स्थित मशहूर तालीमी इदारे मिल्लत हाई स्कूल के होनहार छात्र मोहम्मद तल्हा मोहम्मद वसीम ने शैक्षणिक वर्ष 2026 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर स्कूल और इलाके का नाम रोशन किया है।

मोहम्मद तल्हा ने SSC परीक्षा में कुल 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार कामयाबी की खास बात यह रही कि उन्होंने कठिन माने जाने वाले विषयों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। तल्हा ने गणित में 99 और साइंस में 97 अंक हासिल कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया।

दुनियावी तालीम के साथ-साथ मोहम्मद तल्हा दीन की तालीम में भी आगे बढ़ रहे हैं। वह इस वक्त हिफ्ज़-ए-कुरआन की सआदत हासिल कर रहे हैं और अब तक 17 पारे याद कर चुके हैं। इतनी कम उम्र में दीन और दुनिया दोनों में शानदार कामयाबी उनकी मेहनत, लगन और बुलंद हौसलों का सबूत है।

मोहम्मद तल्हा का ताल्लुक सांताक्रुज गोलीबार इलाके से है। उनके वालिद जनाब वसीम अब्दुल सत्तार तालीमी हलकों में एक जानी-मानी शख्सियत हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने में महारत रखते हैं और विशेष रूप से मुअल्लिम अहलियती इम्तिहान की तैयारी कराने के लिए पूरे महाराष्ट्र में मशहूर हैं। तल्हा की इस शानदार सफलता में उनके वालिद की बेहतरीन तरबियत और स्कूल के शिक्षकों की मेहनत का अहम योगदान रहा है।

मिल्लत स्कूल जोगेश्वरी के प्रिंसिपल जनाब शुएब हाशमी ने छात्र की इस कामयाबी पर खुशी का इज़हार करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं दीं।

वहीं बुलंद दुनिया न्यूज़ की तरफ से एडिटर जफर सिद्दीकी ने भी मोहम्मद तल्हा को दिली मुबारकबाद पेश करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतर तालीम और दीन व दुनिया में लगातार कामयाबी के लिए दुआ की।

अल्लाह तआला से दुआ है कि मोहम्मद तल्हा इसी तरह अपने वालिदैन, स्कूल और पूरे समाज का नाम रोशन करते रहें। आमीन।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News