BREAKING
FAC News
Back

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में जागरूकता अभियान तेज, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी

Fariyad Ali | | views
मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में जागरूकता अभियान तेज, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में जागरूकता अभियान तेज, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट : फरियाद अली

उ. प्र. बहराइच। “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीमों द्वारा यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या समस्या की स्थिति में महिलाएं बिना डर के संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।

अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इसके साथ ही पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, सीएम हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 और स्वास्थ्य सेवा 102 की उपयोगिता समझाते हुए मोबाइल पर पैनिक बटन के उपयोग का डेमो भी दिया गया।

मिशन शक्ति टीमों द्वारा पंपलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया गया और महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

विले पार्ले वेस्ट में मोटरसाइकिल की टक्कर से 15 साल की स्कूली छात्रा घायल; मोटरसाइकिल सवार हिरासत में

विले पार्ले वेस्ट में मोटरसाइकिल की टक्कर से 15 साल की स्कूली छात्रा घायल; मोटरसाइकिल सवार हिरासत में
Mumbai

UAE के अधिकारी बनकर आए धोखेबाजों ने Google Meet KYC स्कैम के ज़रिए मुलुंड के 31 साल के एक व्यक्ति से ₹9 लाख से ज़्यादा की ठगी की

UAE के अधिकारी बनकर आए धोखेबाजों ने Google Meet KYC स्कैम के ज़रिए मुलुंड के 31 साल के एक व्यक्ति से ₹9 लाख से ज़्यादा की ठगी की
Kalyan

कल्याण तहसीलदार के ऑफिस के बाहर मुंबई पुलिस कॉन्स्टेबल की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी; चोरी की घटना CCTV में कैद

कल्याण तहसीलदार के ऑफिस के बाहर मुंबई पुलिस कॉन्स्टेबल की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी; चोरी की घटना CCTV में कैद
Mumbai

मुंबई सेशंस कोर्ट ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के चाचा की हत्या करने के आरोप में 39 साल के एक व्यक्ति को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है

मुंबई सेशंस कोर्ट ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के चाचा की हत्या करने के आरोप में 39 साल के एक व्यक्ति को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है
Mumbai

40 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

40 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Mumbai

नागपाड़ा में 25 अगस्त को होगा ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’

नागपाड़ा में 25 अगस्त को होगा ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’
Mumbai

कंदिवली में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त

कंदिवली में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त
Pune

दिघी में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार........... बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर ब्लैक मार्केट में बेचने का आरोप; ₹2.74 लाख का माल जब्त

दिघी में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार...........  बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर ब्लैक मार्केट में बेचने का आरोप; ₹2.74 लाख का माल जब्त

Comments

Loading comments...

Related News