BREAKING
FAC News
Back

“मिशन शक्ति” के पंचम चरण का शुभारम्भ, पुलिस अधीक्षक ने दिखाई बाइक रैली को हरी झण्डी

FAC News Desk | | views
“मिशन शक्ति” के पंचम चरण का शुभारम्भ, पुलिस अधीक्षक ने दिखाई बाइक रैली को हरी झण्डी

“मिशन शक्ति” के पंचम चरण का शुभारम्भ, पुलिस अधीक्षक ने दिखाई बाइक रैली को हरी झण्डी

 

रिपोर्ट – फरियाद अली / बहराइच

 

 

बहराइच, उत्तर प्रदेश 21 सितम्बर।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” के पंचम चरण का शुभारम्भ रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण हेतु आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

रैली के दौरान मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण से जुड़े गीत और जिंगल प्रसारित किए गए। पुलिस के अनुसार इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनकी ताकत, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है। रैली में पीआरवी वाहन, चार पहिया वाहन तथा लगभग 80 दोपहिया वाहनों के माध्यम से 160 पोस्टर और बैनर लगाए गए, जिन पर महिला सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संदेश अंकित थे। इसमें यूपी पुलिस की वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

रैली ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करना था, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को महिला सुरक्षा की दिशा में सहयोग के लिए प्रेरित करना भी रहा।

 

रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर मरीमाता मंदिर होते हुए गोलवाघाट पर सम्पन्न हुई। इसमें सभी थानों की एंटी रोमियो टीम और महिला सुरक्षा विशेष दल के साथ बड़ी संख्या में छात्राएँ और महिलाएँ शामिल हुईं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर/मिहींपुरवा, प्रशिक्षु उपाधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News