BREAKING
FAC News
Back

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत कक्षा 08 की छात्रा प्रियंका सिंह बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, को नानपारा

| | views
मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत कक्षा 08 की छात्रा प्रियंका सिंह बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, को नानपारा
मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत कक्षा 08 की छात्रा प्रियंका सिंह बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, को नानपारा संवाददाता – फरियाद अली उ प्र बहराइच 27/09/2025 महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शनिवार को एक अनोखी पहल की गई। पुलिस अधीक्षक बहराइच तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश और क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के मार्गदर्शन में, कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह एवं मिशन शक्ति टीम प्रभारी ममता सिंह यादव की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी विद्यालय नानपारा की कक्षा 8 की छात्रा प्रियंका सिंह को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी का दायित्व संभालते हुए प्रियंका सिंह ने थाने में जनसुनवाई की। उन्होंने आए हुए प्रार्थना पत्रों को सुना और आवश्यक कार्रवाई हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया। इसके बाद छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, FIR पंजीकरण प्रक्रिया, महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा हेल्पलाइन सेवाओं—1090, 1930 व 112—की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्राओं को बताया गया कि वे निडर होकर शिकायत दर्ज करा सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में समाज में सशक्त नारी के रूप में अपनी भागीदारी निभा सकें। साथ ही छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर जैसे—एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्डलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि की जानकारी दी गई। उन्हें गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला अधिकारों व कानूनी प्रावधानों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News