मुंबई:मुंबई की बहुचर्चित मिठी नदी गाळ उपसा (कीचड़ और गाद सफाई) घोटाले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारियों ने उनसे लंबी पूछताछ करने के बाद यह कदम उठाया। इससे पहले भी इस मामले में अभिनेता को समन भेजकर पूछताछ की जा चुकी है और उनका बयान दर्ज किया गया था।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला मुंबई की मिठी नदी की सफाई और उसमें से गाद निकालने (Desilting) के काम में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस पूरे प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिससे मुंबई महानगरपालिका (BMC) को 65.54 करोड़ रुपये से अधिक का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले में ठेकेदारों, बिचौलियों और बीएमसी अधिकारियों के बीच के कथित गठजोड़ के साथ-साथ अभिनेता व उनके करीबियों के वित्तीय लेनदेन और कॉल रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच कर रही हैं।

Loading comments...