BREAKING
FAC News
Back

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़!

| | views
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़!
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़! संवाददाता फरियाद अली दिनांक: 29.11.2025 जनपद बहराइच के पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर, अपराध और अपराधियों की रोकथाम के तहत, थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चोरी की गई 07 मोटरसाइकिलें और 08 मोटरसाइकिलों की चेचिस सहित कलपुर्जे बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 28.11.2025 को, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम हनुमान मंदिर निकट झिंगहा घाट पर सघन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर, पुलिस ने सरवन कुमार मौर्या और जीवन लाल यादव नामक दो व्यक्तियों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा। ये दोनों अपने तीसरे साथी ननकऊ की कबाड़ की दुकान पर चोरी की गाड़ियाँ छिपाने जा रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर, दोनों अभियुक्तों ने अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर, भगवानपुर चौराहे स्थित कबाड़ की दुकान से पुलिस ने 05 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और 08 मोटरसाइकिल चेचिस मय चेचिस नंबर तथा भारी मात्रा में अन्य कलपुर्जे बरामद किए। मौके से तीसरे अभियुक्त ननकऊ को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 265/2025 धारा- 318(4), 338, 336(3), 340(2), 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बी0एन0एस0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। सरवन कुमार मौर्या पुत्र साधू शरण मौर्या (निवासी चन्दनापुर सिकड़िया, कोतवाली देहात, बहराइच) जीवन लाल यादव पुत्र सहजराम यादव (निवासी माधोपुर बैकुण्ठा, थाना हरदी, बहराइच) (नोट: अभियुक्त जीवन लाल यादव का 17 आपराधिक मामलों का लम्बा इतिहास है, जिसमें चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या और गैंगेस्टर अधिनियम जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।) ननकऊ पुत्र होली जायसवाल (निवासी कल्याणपुरवा बैकुण्ठा, थाना हरदी, बहराइच) गिरोह से बरामद किए गए माल में निम्न वस्तुएं शामिल हैं: कुल 07 चोरी की मोटरसाइकिलें: 04 हीरो एचएफ डीलक्स 01 हीरो सुपर स्प्लेण्डर 01 हीरो पैशन प्रो 01 हीरो स्प्लेण्डर अन्य कलपुर्जे: 08 मोटरसाइकिल चेचिस मय चेचिस नम्बर 08 हब 07 साइलेंसर 14 बड़े व 13 छोटे शॉकर 09 हैण्डल, 05 टायर, 02 सीट, 07 इंजन गार्ड और अन्य खुले स्पेयर पार्ट। गिरफ्तारी पुलिस टीम यह सफल कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अशोक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा के कुशल नेतृत्व में की गई।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News