यह हादसा पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुआ। कार में विदित के साथ उनका एक दोस्त भी था। दोनों बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, जब तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें सामने आई हैं। इस हादसे में दोनों कार सवार की जान चली गई। पुलिस जहां मामले की जांच में जुटी है, वहीं हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। वह इस दर्दनाक घटना से कराह उठे हैं।
विदित ओलक, यो यो हनी सिंह के भतीजे थे, जबकि उनके पिता पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश ओलक हैं। विदित के साथ जिस दोस्त की मौत हुई है, उसकी पहचान 'पैपी स्वीट्स' के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है।

Loading comments...