BREAKING
FAC News
Back

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व से पहले रसोइया माताओं को दिया उपहार

Fariyad Ali | | views
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व से पहले रसोइया माताओं को दिया उपहार

रसोइया माता व परिवार को मिलेगा रू. 5 लाख कैशलेस चिकित्सा का लाभ

दुर्धटना की स्थिति में मिलेगी 02 लाख की आर्थिक सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली

बहराइच 23 अगस्त। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर स्थित जुपिटर सभागार में मिड-डे-मील रसोईयों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह के दौरान मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा रक्षाबंधन से ठीक पहले प्रदेश के 3 लाख 53 हजार से अधिक रसोइयों के मानदेय को रू. 2000 से बढ़ाकर रू. 3000 प्रमिमाह करने, रसोइया और उनके परिवार को रू. 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा का लाभ देने, दुर्घटना की स्थिति में रसोइया के परिवार को स्टेट बैंक के माध्यम से रू. 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा परिधान की धनराशि को रू. 500 से बढ़ाकर रू. 1000 करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा रसोइया माताओं को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है मा. मुख्यमंत्री जी की घोषण से जनपद के 9332 रसोइया माताएं लाभान्वित हुई हैं।

जनपद में जिला स्तर पर विधायक नानपारा राम निवास वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा सहित खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, शिक्षक एवं विभिन्न विकासखंडों से चयनित रसोइयों की उपस्थित में आयोजित रसोइया माता सम्मान समारोह में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। समारोह में विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रसोइया माताओं को सांकेतिक रूप से रसोइया माताओं को मानदेय का डेमो चेक तथा कैशलेस डैमो कार्ड का वितरण कर सम्मानित किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने कहा कि रसोइया माताएँ विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके सम्मान एवं सुविधाओं में वृद्धि से उनका उत्साह और मनोबल बढ़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनकड़ ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि रसोइया माताएँ विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग हैं और बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में उनका योगदान सराहनीय है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने भी रसोइयों के सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा ने मानदेय एवं परिधान संबंधी वित्तीय प्रावधानों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि जनपद स्तर विकास भवन सभागार के अतिरिक्त तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह अन्तर्गत तहसील पयागपुर में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में अध्यक्ष नगर पंचायत मिहींपरुवा, तहसील कैसरगंज में ब्लाक प्रमुख कैसरगंज, तहसील नानपारा में ब्लॉक प्रमुख बलहा, तहसील महसी में ब्लॉक प्रमुख तजवापुर तथा विधान सभा क्षेत्र मटेरा हेतु ब्लाक मुख्यालय रिसिया में रसोइया माताओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यालय का सजीव प्रसारण किया गया तथा सांकेतिक रूप से रसोइया माताओं को मानदेय का डेमो चेक तथा कैशलेस डैमो कार्ड का वितरण कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। समारोह में उपस्थित रसोइया माताओं द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया गया।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

25 हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचे के साथ गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमों में था वांछित

25 हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचे के साथ गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमों में था वांछित
Bahraich

60 मजदूरों की हाजिरी, मौके पर सन्नाटा! नवागांव में मनरेगा कार्य पर उठे गंभीर सवाल

60 मजदूरों की हाजिरी, मौके पर सन्नाटा! नवागांव में मनरेगा कार्य पर उठे गंभीर सवाल
Bahraich

बहराइच में 28 साल पुराने हत्या मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को आजीवन कारावास और एक लाख का जुर्माना

बहराइच में 28 साल पुराने हत्या मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को आजीवन कारावास और एक लाख का जुर्माना
Bahraich

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस
Bahraich

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण
Bahraich

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
Bahraich

स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित

Comments

Loading comments...

Related News