BREAKING
FAC News
Back

मुंबई: भांडुप में हाइजीन नियमों का उल्लंघन, FDA ने 'माज़ फूड पार्सल एंड कैटरिंग' का लाइसेंस किया निलंबित

Tabish | | — views
मुंबई: भांडुप में हाइजीन नियमों का उल्लंघन, FDA ने 'माज़ फूड पार्सल एंड कैटरिंग' का लाइसेंस किया निलंबित

मुंबई: मुंबई में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने भांडुप वेस्ट में स्थित 'माज़ फूड पार्सल एंड कैटरिंग' (Maaz Food Parcel and Catering) का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


यह कार्रवाई 13 अक्टूबर को एक औचक निरीक्षण के दौरान पाई गईं गंभीर कमियों और खाद्य सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन के बाद की गई है।


जांच में मिलीं ये बड़ी लापरवाही:


• रसोई में कॉकरोच का आतंक: निरीक्षण के दौरान कैटरिंग की रसोई (किचन) में भारी मात्रा में कॉकरोच पाए गए।

• गंदगी और जाम नालियां: किचन में जल निकासी की व्यवस्था बेहद खराब थी और नालियां पूरी तरह जाम व गंदी थीं।

• मेन्यू में धोखा: रेस्टोरेंट के मेन्यू में शुद्ध 'बटर' (मक्खन) लिखा गया था, जबकि असल में खाना बनाने में सस्ते 'फैट स्प्रेड' का इस्तेमाल किया जा रहा था।

• बिना लेबल का खाना और आर्टिफिशियल कलर: पहले से तैयार करके रखे गए भोजन पर कोई लेबल नहीं था और खाने में प्रतिबंधित या कृत्रिम रंगों (artificial food colour) का इस्तेमाल पाया गया।

• वेज-नॉनवेज के लिए एक ही चॉपिंग बोर्ड: शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को काटने के लिए अलग-अलग चॉपिंग बोर्ड की व्यवस्था नहीं थी।

• दस्तावेजों की कमी: संचालक मौके पर खरीदारी के बिल और फूड-ग्रेड पैकेजिंग के जरूरी सर्टिफिकेट पेश करने में नाकाम रहे।

• कर्मचारियों की लापरवाही: किचन में काम कर रहे कर्मचारी बिना एप्रन और ग्लव्स (दस्ताने) के खाना बना रहे थे।


FDA के अधिकारियों के मुताबिक, लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News