BREAKING
FAC News
Back

मुंबई: BMC K-पश्चिम विभाग में कचरा गाड़ियों की मनमानी, नियमों की उड़ रही हैं धज्जियां, बड़े हादसे का डर

Tabish | | — views
मुंबई: BMC K-पश्चिम विभाग में कचरा गाड़ियों की मनमानी, नियमों की उड़ रही हैं धज्जियां, बड़े हादसे का डर

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के K-पश्चिम विभाग (K-West Ward) में घन कचरा प्रबंधन (Solid Waste Management) के तहत चलने वाली कचरा गाड़ियों की बड़ी लापरवाही और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ये गाड़ियां सार्वजनिक कचरा उठाने के बजाय भंगार (कबाड़) जमा करने और चुनिंदा होटलों से अवैध सांठगांठ करने में ज्यादा व्यस्त हैं।


बिना नंबर प्लेट और फिटनेस के दौड़ रहे हैं वाहन


हैरानी की बात यह है कि सड़कों पर कचरा ढोने वाले इन वाहनों पर कोई नंबर प्लेट ही नहीं है। बिना नंबर और बिना किसी पहचान के इन सरकारी या अनुबंधित गाड़ियों का सड़कों पर खुलेआम घूमना कानूनन अपराध है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या इन खटारा होड़ चुकी गाड़ियों का कभी आरटीओ (RTO) द्वारा फिटनेस टेस्ट भी कराया जाता है? गाड़ियों की जर्जर हालत को देखकर साफ लगता है कि ये कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।


जनता का कचरा छोड़, सिर्फ होटलों पर मेहरबानी?


स्थानीय नागरिकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये गाड़ियां आम जनता का कचरा उठाने में आनाकानी करती हैं। गाड़ी के कर्मचारी पूरे समय सड़कों से भंगार और कबाड़ इकट्ठा करने में लगे रहते हैं ताकि उसे बेचकर अलग से कमाई की जा सके। इसके अलावा, नियमों को ताक पर रखकर केवल उन्हीं होटलों और कमर्शियल जगहों से कचरा उठाया जाता है जो इन्हें अलग से पैसा देते हैं।


बिना ढके ले जाया जाता है कचरा, राहगीर परेशान


नियमों के मुताबिक कचरा ले जाने वाले वाहनों को ऊपर से पूरी तरह ढक कर (Tarpaulin/Net से कवर करके) रखना अनिवार्य

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News