मुंबई: डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ज़ाम्बिया की एक महिला को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के दौरान महिला के पास से कोकीन से भरे 11 कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
जब्त की गई कोकीन का कुल वजन 190 ग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 करोड़ आंकी जा रही है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
जांच अधिकारियों के अनुसार, महिला को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात का पता लगा रही हैं कि इस महिला के तार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Loading comments...