BREAKING
FAC News
Back

मुंबई: गोरेगांव में दिल दहला देने वाली घटना; 10 वर्षीय बच्ची ने 18 महीने की मासूम को छठी मंजिल से नीचे फेंका, मौत

Tabish | | — views
मुंबई: गोरेगांव में दिल दहला देने वाली घटना; 10 वर्षीय बच्ची ने 18 महीने की मासूम को छठी मंजिल से नीचे फेंका, मौत

मुंबई: मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक आवासीय इमारत की छठी मंजिल से गिरकर 18 महीने की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। शुरुआती जांच और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि बच्ची गलती से नहीं गिरी, बल्कि पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने उसे कथित तौर पर उठाकर इमारत के डक्ट (खुली जगह) से नीचे फेंक दिया था।


घटना 14 अक्टूबर, बुधवार की रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच की है। पीड़ित बच्ची (अरीबा शाकिर खान) छठी मंजिल पर अपने घर के बाहर कॉरिडोर में खेल रही थी। जब वह अचानक लापता हो गई, तो मां ने बड़े भाई को उसे ढूंढने के लिए भेजा। भाई ने जब रेलिंग से नीचे झांक कर देखा, तो मासूम नीचे ग्राउंड फ्लोर पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया


शुरुआत में पुलिस ने इसे एक हादसा मानते हुए एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी। हालांकि, जब दिंडोशी पुलिस ने इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो सच देखकर सब दंग रह गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 10 वर्षीय पड़ोसी लड़की ने मासूम बच्ची को उठाया और सीधे ओपन डक्ट में फेंक दिया और वहां से भाग गई।


पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच कुछ समय पहले एक बिल्ली को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित परिवार हाल ही में 1 अक्टूबर को इस बिल्डिंग में रहने आया था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी नाबालिग लड़की कथित तौर पर कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News