BREAKING
FAC News
Back

मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन अल्पसंख्यक समाज को ज़्यादा भागीदारी देने पर ज़ोर

| | views
मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन अल्पसंख्यक समाज को ज़्यादा भागीदारी देने पर ज़ोर
मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन अल्पसंख्यक समाज को ज़्यादा भागीदारी देने पर ज़ोर मुंबई – विशेष प्रतिनिधि लोकसभा सांसद एवं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष माननीय वर्षा ताई गायकवाड़ जी के नेतृत्व में दिनांक गुरुवार 26 जून 2025 को मुंबई रीजनल कांग्रेस कार्यालय में मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी समीक्षा बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। चर्चा का प्रमुख केंद्र अल्पसंख्यक समाज को अधिक प्रतिनिधित्व एवं टिकट देने का मुद्दा रहा। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व माइनॉरिटी विभाग के सीनियर उपाध्यक्ष क़य्यूम तांबोली ने बहुत ही प्रभावशाली और अनुशासित अंदाज़ में किया, जिसकी सराहना सभी उपस्थित पदाधिकारियों और नेताओं ने की। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग के अध्यक्ष हाजी इब्राहीम भाईजान साहब ने सांसद वर्षा ताई गायकवाड़ और विधायक अमीन पटेल जी और निजामुद्दीन राईन का शॉल व बुके देकर गरिमामय सत्कार किया। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय वर्षा ताई गायकवाड़ ने कहा अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस में नेतृत्व की भूमिका निभाने का पूरा अवसर मिलेगा। हम BMC चुनाव में हर वर्ग को न्याय देने का काम करेंगे। संगठन की मज़बूती ही हमारी जीत की कुंजी है। मुंबादेवी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अमीन पटेल जी ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और जनसेवा का जज़्बा है। हम हर वॉर्ड में मजबूती से लड़ेंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस समीक्षा बैठक में वरिष्ठ नेता निज़ामुद्दीन राईन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता क़य्यूम तांबोली पत्रकार ज़फर सिद्दीकी हाजी रफ़ीक ईरशाद क़ाज़ी गुलफाम खान तौसीफ़ भाई एवं विभाग के जिला अध्यक्षगण उपाध्यक्षगण, महासचिव सचिव तालुका अध्यक्ष तथा सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। बैठक के दौरान एकजुटता अनुशासन और भविष्य की जीत का आत्मविश्वास साफ तौर पर झलक रहा था। समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मज़बूत करने के लिए निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। छत्रपति शाहू महाराज जयंती पर श्रद्धांजलि इस अवसर पर मुंबई माइनॉरिटी कांग्रेस कमेटी की ओर से महान समाज सुधारक राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती भी मनाई गई। सांसद वर्षा ताई गायकवाड़ विधायक अमीन पटेल तथा हाजी इब्राहीम भाईजान साहब ने शाहू महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके समाज सुधारात्मक कार्यों और बहुजन कल्याण के प्रयासों पर प्रकाश डाला

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News