यह घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में एक पाइपलाइन के पास हनुमान मंदिर के पास हुई।
यह घटना गुरुवार रात करीब 12:05 बजे की है। इलाके में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला, जो अक्सर आवारा जानवरों को खाना खिलाती है, उसने इस घिनौनी हरकत को अपनी आंखों से देखा। महिला ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन पर इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर उसे पुलिस को सौंप दिया।
• आरोपी की पहचान: हिरासत में लिया गया व्यक्ति 42 वर्ष का है।
• वारदात की जगह: अंधेरी ईस्ट स्थित हनुमान मंदिर के पास।
• पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने वीडियो सबूत के आधार पर आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है।
• दर्ज मामले की धाराएं: पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

Loading comments...