BREAKING
FAC News
Back

मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन इलाके में तेज रफ्तार लग्जरी SUV की टक्कर

Tabish | | views
मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन इलाके में तेज रफ्तार लग्जरी SUV की टक्कर

मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन इलाके में तेज रफ्तार लग्जरी SUV की टक्कर से 19 साल के डिलीवरी बॉय शुभम प्रजापति की मौत हो गई। शुभम किराए के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी पीछे से आई SUV ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए शुभम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद बांद्रा पुलिस ने 28 वर्षीय ड्राइवर युवराज राजकुमार बहती को गिरफ्तार किया, लेकिन कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे जमानत मिल गई।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक शुभम ने कथित तौर पर लेन बदली थी, जबकि SUV तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वहीं, शुभम के परिवार ने ड्राइवर के नशे में होने का शक जताया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के वक्त वह नशे में नहीं दिखा था। उसके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

शुभम अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए डिलीवरी का काम करते थे। अब उनकी मौत के बाद परिवार सदमे में है और हादसे की जांच जारी है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News