पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह घटना 27 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:00 बजे की है। चेंबूर के सुभाषनगर स्थित संजय नगर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के पास 'टाक पोर्क मटन शॉप' के सामने यह विवाद हुआ। पीड़ित युवक दिनेश उमेश खत्री (उम्र 22 वर्ष) पर इलाके का 'भाई' (डॉन) बनने की बात को लेकर एक 27 वर्षीय आरोपी ने विवाद शुरू किया।
आरोपी ने दिनेश के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने के इरादे से उसके सिर पर लकड़ी के भारी बांस से हमला कर दिया। इस हमले में दिनेश को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की 40 वर्षीय मां, जो घरकाम करती हैं, की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
चेंबूर पुलिस थाने में 28 सितंबर 2026 को शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) [हत्या का प्रयास], 118(2), 351(3) और 352 के तहत अपराध क्रमांक 1212/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading comments...