मुंबई: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दादर ट्रैफिक डिवीजन के अंतर्गत आने वाले पी. बालू मार्ग (P. Balu Marg) पर यातायात नियमों में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। इस मार्ग पर खुदाई करके नई कंक्रीटिंग और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन (बरसाती पानी की निकासी) का निर्माण कार्य किया जाना है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।
कब से कब तक लागू रहेंगे बदलाव?
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व मध्य विभाग, यातायात) डॉ. दीपाली धाटे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह यातायात बदलाव 27 नवंबर 2026 से लागू होकर 31 मई 2027 तक प्रभावी रहेंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता के अनुसार पी. बालू मार्ग को यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।
वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग (पर्यायी मार्ग):
यातायात में किसी भी प्रकार की बाधा और असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है:
• अनंत विश्राम नागेकर मार्ग (Anant Vishram Nagekar Marg)
• एकनाथ बुवा हातिस्कर मार्ग (Eknath Buwa Hatiskar Marg)
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Loading comments...