मुंबई: गोरेगांव में पुलिस ने 3.36 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ 31 वर्षीय फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शुरुआती तलाशी में 6 ग्राम कोकीन मिली, जबकि मालाड स्थित उसके घर की तलाशी के दौरान पोटमाले में छिपाकर रखा गया 672 ग्राम कोकीन बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़े ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और विदेश से मादक पदार्थ लाने वाले वाहक के रूप में काम कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुलचंद ईश्वरदयाल कश्यप (31) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गंगाघाट का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से मालाड के मढ गांव स्थित मामू गली में रह रहा था। बांगुर नगर पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
लिंक रोड पर संदिग्ध गतिविधि से खुला मामला
पुलिस की एटीसी की टीम 2 नवंबर को इलाके में गश्त कर रही थी। रात करीब 8:45 बजे गोरेगांव के लिंक रोड पर शिवम सोसायटी के पास दक्षिण दिशा की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिसकर्मियों की नजर फुलचंद कश्यप पर पड़ी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।
पुलिस के मुताबिक, रुकने के बजाय आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन और 6 ग्राम कोकीन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपने घर में अतिरिक्त मादक पदार्थ रखे होने की जानकारी दी।फोन तुलना करें
मढ़ के घर के पोट

Loading comments...