मुख्य समाचार
छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में जेम्स लेन की किताब के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ था। इसी के विरोध में मुंबई के ओशिवारा इलाके में जेम्स लेन का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन को लेकर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में साल 2011 में कई शिवसैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए इस मामले में नामजद सभी आरोपियों को निर्दोष मुक्त कर दिया है। इस कानूनी लड़ाई को सफल बनाने में पूर्व नगरसेवक राजू पेडणेकर और कानूनी विशेषज्ञ सुहास घाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बरी हुए शिवसैनिकों के नाम
• श्री राजू पेडणेकर
• श्री पराग कदम
• श्री गोविंद वाघमारे
• श्री गोपीनाथ पवार
• श्री नयन आजगावकर
• श्री राजू मोरे
• श्री चंद्रकांत मोरे
• श्रीमती राजुल ताई पटेल
• श्रीमती मनीषा मोरे
• श्रीमती प्रेमा कदम
• श्रीमती नंदा नांदगावकर
• श्रीमती महबूबी शेख
• श्रीमती कल्पना कोकणे
• स्व. स्मिता सावंत

Loading comments...