मुंबई (कांदिवली पूर्व): कुरार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोकुल नगर इलाके में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।सोते समय किया हमलापुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना 19 सितंबर 2026 की रात करीब 02:30 बजे की है। शिकायतकर्ता साईनाथ दिलीप जाधव (उम्र 35 वर्ष, पेशा- सेल्समैन) का भाई श्रीकांत दिलीप जाधव (उम्र 35 वर्ष) अपने दोस्त विष्णु विश्वकर्मा के घर के पीछे (यादव निवास चाल, मॉडर्न डेयरी के पास, गोकुल नगर) में था। वहां श्रीकांत, आरोपी (उम्र 23 वर्ष) और सुनील उर्फ पानसो नाम के व्यक्ति के साथ बैठकर शराब पी रहा था।शराब पीने के दौरान श्रीकांत ने आरोपी का मजाक उड़ाया और उसे चिढ़ाया। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने मन में गुस्सा पाल लिया। इसके बाद, जब श्रीकांत गहरी नींद में सो गया, तब आरोपी ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से श्रीकांत की छाती के बाईं तरफ (लेफ्ट साइड) वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने दर्ज किया केसभाई की हत्या के बाद शिकायतकर्ता साईनाथ जाधव ने कुरार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 19 सितंबर 2026 को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) (हत्या) के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 37(1)(अ) और 135 के तहत केस (गु.र.क्र. ९९२/२६) दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
मुंबई के कांदिवली में सोते समय भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
How did you feel about this news?

Loading comments...