BREAKING
FAC News
Back

मुंबई के मालाड पुलिस स्टेशन ने दिवाली की सफाई के नाम पर घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Tabish | | — views
मुंबई के मालाड पुलिस स्टेशन ने दिवाली की सफाई के नाम पर घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

• ठगी का तरीका: यह गिरोह खुद को पेशेवर क्लीनिंग सर्विस (सफाई कर्मचारी) बताकर लोगों के घरों में दाखिल होता था।

• मामले का खुलासा: मालाड वेस्ट में रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपने घर की सफाई के लिए सर्विस बुक की थी।

• चोरी की वारदात: सफाई करने के बहाने आरोपियों ने बेडरूम की अलमारी से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण साफ कर दिए।

• पुलिस की कार्रवाई: शिकायत मिलने के बाद मालाड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया और उनके पास से लगभग 11 तोला सोना बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सावधानी बरतें: त्योहारों के सीजन में यदि आप भी किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या ऐप के जरिए घर की सफाई के लिए कर्मचारी बुला रहे हैं, तो उनकी पूरी जांच-पड़ताल (बैकग्राउंड वेरिफिकेशन) अवश्य कर लें।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News