BREAKING
FAC News
Back

मुंबई के माटुंगा में भीषण कार हादसा: हवा में चार बार पलटी तेज रफ्तार कार, ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय समेत कई वाहन चपेट में आए

Tabish | | — views
मुंबई के माटुंगा में भीषण कार हादसा: हवा में चार बार पलटी तेज रफ्तार कार, ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय समेत कई वाहन चपेट में आए

मुंबई: माटुंगा इलाके में डॉ. बी. आर. अंबेडकर रोड पर कापोल निवास बिल्डिंग के सामने एक भयंकर सड़क दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। एक बेहद तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने चार फीट ऊंचे लोहे के गार्डन डिवाइडर को लांघते हुए हवा में चार बार पलट गई और सड़क पर जा गिरी।


मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटनाग्रस्त कार एंटॉप हिल स्थित 'मुकेश ज्वेलर्स' के अमृत सांगला की बताई जा रही है। हादसे के वक्त कार में पांच युवक सवार थे। चमत्कारिक रूप से इन पांचों में से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, चश्मदीदों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद कार में सवार चार युवक मौके से फरार हो गए।


ज़ोमैटो डिलीवरी राइडर घायल, अन्य वाहन क्षतिग्रस्त

हवा में पलटने के बाद कार ने सड़क पर जा रही दो स्कूटी और एक टैक्सी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस टक्कर में एक ज़ोमैटो (Zomato) डिलीवरी राइडर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


हादसे की खबर मिलते ही कार मालिक अमृत सांगला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अपनी गाड़ी की बेहद खराब हालत और तबाही को देखकर वह सदमे में आ गए और उनके सीने में अचानक तेज दर्द (चेस्ट पेन) शुरू हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही माटुंगा पुलिस और माटुंगा ट्रैफिक पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू कराया है। इस हिट-एंड-रन और ओवरस्पीडिंग के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार युवकों की तलाश

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News