यह कार्रवाई तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चलाए जा रहे एक विशेष स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत की गई है।
निरीक्षण में सामने आईं गंभीर कमियांFDA की टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट की रसोई और स्टोरेज एरिया में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं
रेस्टोरेंट के फ्रीज के अंदर रखी बर्फ पर नॉन-वेज खाद्य पदार्थों के खून और केचप के निशान मिले।गंदगी और कीड़े-मकौड़े: किचन की दीवारों पर भारी ग्रीस जमा थी और वहां जिंदा कॉकरोच व चींटियां घूमती पाई गईं।खराब पैकेजिंग और पानी का भराव: कच्चे माल (Raw materials) कटी-फटी और डैमेज पैकेजिंग में रखे हुए थे। साथ ही परिसर में जलभराव (Water stagnation) और ड्रेनेज के ठीक से ढके न होने की समस्या भी देखी गई।
रेस्टोरेंट में खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों का अनिवार्य सालाना मेडिकल परीक्षण और वैक्सीनेशन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था।
स्वच्छता स्कोर में भारी गिरावटनियमों के उल्लंघन के कारण स्वच्छता मूल्यांकन (Hygiene assessment) में इस प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट को 96 में से केवल 38 अंक (40%) मिले। इसे "50% से नीचे" की श्रेणी में बेहद खराब प्रदर्शन माना जाता है, जिसके चलते तुरंत सख्त कार्रवाई की गई।🚫 किचन ऑपरेशंस पर रोकFDA ने रेस्टोरेंट के फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBO) को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है। साथ ही आदेश दिया गया है कि जब तक पूरे परिसर की डीप क्लीनिंग (गहरी सफाई) नहीं हो जाती और सभी कमियों को पूरी तरह सुधार कर खाद्य सुरक्षा निय

Loading comments...