BREAKING
FAC News
Back

मुंबई के मलाड ईस्ट में नकली घी बनाने वाली डेयरी पर एफडीए (FDA) का बड़ा एक्शन हुआ है।

Tabish | | views
मुंबई के मलाड ईस्ट में नकली घी बनाने वाली डेयरी पर एफडीए (FDA) का बड़ा एक्शन हुआ है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मलाड ईस्ट स्थित गुरुकृपा डेयरी प्रोडक्ट्स (Gurukrupa Dairy Products) से करीब 2,464 किलोग्राम मिलावटी घी, रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल और वनस्पति जब्त किया है.


मशीनों से बनता था नकली घी: अधिकारियों की जांच में सामने आया कि डेयरी परिसर में रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल, वनस्पति और ब्रांडेड घी को बॉयलर्स में मिलाकर नकली सफेद और पीला घी तैयार किया जा रहा था.'पूजा घी' के नाम से धोखा: इस मिलावटी घी को उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए छोटे अक्षरों में "पूजा घी" लेबल लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था.गंदगी का अंबार: छापेमारी के दौरान डेयरी परिसर में हर तरफ चूहे और कॉकरोच घूमते पाए गए, जो स्वास्थ्य नियमों का गंभीर उल्लंघन है.लाइसेंस सस्पेंड: भारी गंदगी और मिलावटखोरी को देखते हुए प्रशासन ने डेयरी का फूड लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है.जब्त किए गए इस मिलावटी स्टॉक की कीमत करीब 13.55 लाख रुपये आंकी गई है। त्योहारों के सीजन को देखते हुए प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News