BREAKING
FAC News
Back

मुंबई के परेल और दादर में दिन-दहाड़े अवैध लॉटरी का आतंक, भोईवाड़ा पुलिस की नाक के नीचे अपराधी बेखौफ

Tabish | | — views
मुंबई के परेल और दादर में दिन-दहाड़े अवैध लॉटरी का आतंक, भोईवाड़ा पुलिस की नाक के नीचे अपराधी बेखौफ

मुंबई के परेल और दादर इलाकों में भोईवाड़ा पुलिस थाना की सीमा के भीतर अवैध स्क्रैच और झटपट लॉटरी का काला कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कानून की धज्जियां उड़ाकर दिन کے उजाले में इन अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इस संगठित रैकेट के कारण स्थानीय प्रशासन और कानून व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


यह गैर-कानूनी धंधा मुख्य रूप से तीन प्रमुख ठिकानों पर पूरी सक्रियता के साथ पैर पसार चुका है। पहला ठिकाना परेल एल्फिंस्टन रोड पर स्थित ओल्ड झवेरी बिल्डिंग है, जहां जंबो किंग वडापाव दुकान के अंदर और ठीक इसी दुकान के सामने फुटपाथ पर खुलेआम इस रैकेट को ऑपरेट किया जा रहा है। दूसरा अड्डा दादर ईस्ट में माधव दास पास्ता रोड पर स्थित करिश्मा बिल्डिंग के नीचे और करिश्मा बार के ठीक बाजू में चल रहा है, जहां संदिग्ध तत्वों का लगातार आना-जाना बना रहता है।


तीसरा और सबसे प्रमुख केंद्र भारत माता थिएटर के बाजू में स्थित जय संतोषी माता स्टॉल के अंदर चल रहा है। सूत्रों का दावा है कि इस स्टॉल के भीतर 'पडवल' नामक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर इस अवैध झटपट लॉटरी के खेल को संचालित कर रहा है। इस रैकेट से जुड़े सभी लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के बताए जा रहे हैं, जिनके हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का जरा भी खौफ नहीं है।


दिन-दहाड़े चल रहे इस जुए और सट्टे के खेल के कारण इन क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ने लगा है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों में असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय जनता अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और स

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News