BREAKING
FAC News
Back

मुंबई के पवई में घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tabish | | — views
मुंबई के पवई में घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई के पवई इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 4:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच पवई के खालचा तुंगा स्थित केबीएम कंपाउंड की सुलोचनाबाई चाल में घटित हुई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पवई पुलिस थाने के पुलिस कांस्टेबल चेतन चंद्रकांत कानडे (उम्र 32 वर्ष) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।


घटना वाले दिन आरोपी पुरुष (उम्र 40 वर्ष) का अपनी 28 वर्षीय पत्नी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपने ही घर में पत्नी का हाथ और पैर से गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 40 वर्षीय आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कांस्टेबल कानडे की शिकायत पर 13 अक्टूबर 2026 को अपराध क्रमांक 1054/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103 (1) (हत्या) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पवई पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News