BREAKING
FAC News
Back

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Tabish | | — views
मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 देसी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 नवंबर 2026 को गुप्त मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि मुंबई के आग्रीपाड़ा स्थित के.के. मार्ग इलाके में एक व्यक्ति बिना किसी लाइसेंस के अवैध हथियार और जिंदा कारतूस लेकर आने वाला है।


सूचना मिलते ही अपराध प्रकटीकरण शाखा (कक्ष-2) की टीम ने के.के. मार्ग पर जाल बिछाया। वहां संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 2 देसी बनावट की पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आग्रीपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच क्राइम ब्रांच की कक्ष-2 इकाई कर रही है।


यह सफल कार्रवाई बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, सह-पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री अनिल कुंभारे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री कृष्ण कांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त (प्रकटीकरण) श्री राज तिलक रौशन और सहायक पुलिस आयुक्त (डी-दक्षिण) श्री पडवल के मार्गदर्शन में की गई। इस अभियान को कक्ष-2 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री दिलीप तेजनकर, पुलिस निरीक्षक सुहास माने, पुलिस उपनिरीक्षक अजीम शेख, पुलिस उपनिरीक्षक घाटोळ, सफौ सावंत, पोह परब, पोशि जाधव और पोशि आव्हाड की टीम ने अंजाम दिया।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News