मुंबई:बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई के झोपड़पट्टी इलाकों में बढ़ रहे अवैध निर्माण पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। मनपा प्रशासन ने आगामी 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक एक व्यापक और विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है।
इस अभियान के निशाने पर मुख्य रूप से वो झोपड़पट्टियां होंगी, जिनकी ऊंचाई 14 फीट या उससे अधिक है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसी सभी अवैध झुग्गियों को हटाया जाएगा।मनपा प्रशासन ने संबंधित रहिवासियों से अपील की है कि वे अपने स्तर पर किए गए अवैध निर्माण को तुरंत हटा लें।
यदि तय समय में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन अपने तरीके से कड़ी दंडात्मक और निष्कासन की कार्रवाई करेगा।
आंकड़ों में समझें मुंबई की झोपड़पट्टियों की स्थिति:कुल झोपड़पट्टियां: मुंबई शहर और उपनगरों को मिलाकर कुल 2,23,150 झुग्गियां हैं।14 फीट से ऊंची झुग्गियां: कुल झोपड़पट्टियों में से 39,111 झुग्गियां 14 फीट या उससे ज्यादा ऊंची हैं, जिन पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।क्षेत्रवार ऊंची झोपड़पट्टियां:मुंबई शहर: 3,348 झोपड़पट्टियांपश्चिमी उपनगर (Western Suburbs): 4,536 झोपड़पट्टियांपूर्वी उपनगर (Eastern Suburbs): 31,227 झोपड़पट्टियां (सबसे अधिक)
अब तक हुई कार्रवाई:मनपा के अनुसार, इस श्रेणी में आने वाली 4,584 झोपड़पड़ियों के खिलाफ पहले ही निष्कासन की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने वाली 611 झोपड़पट्टियों को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा।

Loading comments...