मुंबई में एनसीपी उम्मीदवारों की जीत में नवाब मलिक, हाजी ईब्राहीम शेख़ भाईजान और झिशान सिद्दीकी की अहम भूमिका
FAC News Desk
|
|
— views
मुंबई में एनसीपी उम्मीदवारों की जीत में नवाब मलिक, हाजी ईब्राहीम शेख़ भाईजान और झिशान सिद्दीकी की अहम भूमिका
मुंबई – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी – अजित पवार गुट) को मुंबई में मिली चुनावी सफलता के पीछे एनसीपी के पूर्व मंत्री नवाब मलिक, महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी नेता एवं एनसीपी उपाध्यक्ष हाजी ईब्राहीम शेख़ भाईजान और पूर्व विधायक झिशान सिद्दीकी की अथक मेहनत, सशक्त रणनीति और मजबूत जनसंपर्क निर्णायक साबित हुए।
वार्ड क्रमांक 168 से डॉ. सईदा खान, वार्ड क्रमांक 170 से बुशरा मलिक और वार्ड क्रमांक 96 से आयशा शम्स खान की जीत सुनिश्चित करने के लिए हाजी ईब्राहीम शेख़ भाईजान ने दिन-रात लगातार जनसंपर्क किया, घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलाया और कार्यकर्ताओं को संगठित कर सुनियोजित रणनीति के साथ चुनावी मोर्चा संभाला। वहीं, नवाब मलिक साहब के मार्गदर्शन और समर्थन से पूरे अभियान को व्यापक मजबूती मिली, जबकि पूर्व विधायक झिशान सिद्दीकी की सक्रिय भागीदारी ने जनसमर्थन को और सुदृढ़ किया।
इन नेताओं के प्रभावी नेतृत्व और जनता से सीधे संवाद का ही परिणाम रहा कि तीनों एनसीपी उम्मीदवारों को भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।
जीत के बाद हाजी ईब्राहीम शेख़ भाईजान, पूर्व मंत्री नवाब मलिक और पूर्व विधायक झिशान सिद्दीकी ने एनसीपी की ओर से सभी मतदाताओं का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इस सफलता को जनता के भरोसे, पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।
एनसीपी की यह जीत मुंबई की राजनीति में संगठन की मजबूती, नेतृत्व की विश्वसनीयता और जनसमर्थन की ताक़त को और अधिक सशक्त करती है।
How did you feel about this news?

Loading comments...