BREAKING
FAC News
Back

मुंबई में खाने के पैसे मांगने पर चचेरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Tabish | | — views
मुंबई में खाने के पैसे मांगने पर चचेरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: भायखला पश्चिम इलाके में खाने के लिए पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आग्रीपाड़ा पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भायखला पश्चिम निवासी मो. जमील मो. सुलतान अंसारी (40), जो मजदूरी का काम करते हैं, 24 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8:00 बजे भायखला पश्चिम रेलवे स्टेशन के सामने एन. एम. जोशी मार्ग स्थित फुटपाथ पर अपने चचेरे भाई के पास खाने के लिए पैसे मांगने गए थे।


पैसे मांगने की बात पर 45 वर्षीय चचेरे भाई को गुस्सा आ गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से जमील की गर्दन पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।


पीड़ित की शिकायत के आधार पर आग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में 25 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 352 के तहत मामला (गु.र.क्र. 595/26) दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News