मुंबई:मुंबई में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से कड़े कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में मुंबई उपनगर के पालक मंत्री और सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने मुंबई महानगरपालिका (BMC) के आयुक्त (कमिश्नर) को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने सुझाव दिया है कि मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में हफ्ते में कम से कम एक दिन सभी निर्माण कार्य (Construction) और तोड़फोड़ (Demolition) पूरी तरह से बंद रखे जाएं।
सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने की कवायद
सर्दियों के मौसम में मुंबई में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए मंत्री आशीष शेलार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई अहम सुझाव दिए हैं, जिनमें शामिल हैं:
• सड़कों की मैकेनिकल (यांत्रिक) तरीके से सफाई करना।
• हवा में धूल के कणों को दबाने के लिए पानी का छिड़काव करना।
• निर्माण स्थलों (Construction Sites) पर एयर क्वालिटी (हवा की गुणवत्ता) की कड़ी निगरानी रखना।
• अत्यधिक धुआं छोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करना।
• खुले में कचरा जलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाना।
स्वच्छ ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर
पालक मंत्री ने अपने पत्र में उद्योगों से कोयले की जगह स्वच्छ ईंधन (Clean Fuel) का इस्तेमाल करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में प्रदूषण कम करने के लिए सार्वजनिक और निजी, दोनों तरह के वाहनों के विद्युतीकरण (EVs को बढ़ावा देने) पर जोर दिया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों से आपस

Loading comments...