BREAKING
FAC News
Back

मुंबई: मुंबई पुलिस के दक्षिण परिमंडल-02 के तहत आने वाले पायधुनी पुलिस थाने ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विदेशी सिगरेट और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (E-Cigarettes) का स्टॉक रखने और बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Tabish | | — views
मुंबई: मुंबई पुलिस के दक्षिण परिमंडल-02 के तहत आने वाले पायधुनी पुलिस थाने ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विदेशी सिगरेट और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (E-Cigarettes) का स्टॉक रखने और बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने इस मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में माल जब्त किया है।


होटल पर छापेमारी में मिली कामयाबी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 को पायधुनी पुलिस थाने के डिटेक्शन स्टाफ (गुन्हे प्रकटीकरण पथक) को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मस्जिद बंदर पश्चिम स्थित 'होटल स्टार्स' में छापेमारी की। वहां विदेशी बनावट की सिगरेट और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का अवैध स्टॉक बिक्री के लिए रखा गया था।

72 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त


इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित माल बरामद किया:

• विदेशी सिगरेट: 11,710 नग

• इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट: 2,172 नग

• कुल कीमत: जब्त किए गए कुल मुद्देमाल की अनुमानित कीमत 72,21,550 रुपये (72.21 लाख रुपये) बताई गई है।

19 लोग हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में कुल 19 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनकी उम्र 20 साल से लेकर 49 साल के बीच है। पकड़े गए आरोपियों में मुजीब हाशिम बकेल अहमद, मोहम्मद मिर्जाब मुनीर कुल्नर्ड, मोहम्मद अनफास हुस्सैनर, अशरफ अब्दुल्ला कोटकुल्लम और अब्दुल रऊफ मोहम्मद समेत अन्य लोग शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अवैध रूप से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और सिगरेट रखने के आरोप में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News