मुंबई:मुंबई पुलिस के उत्तर परिमंडल-3 (Zone 3) के अंतर्गत आने वाले तीन अलग-अलग पुलिस स्टेशनों ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन स्वतंत्र कार्रवाइयों में 3 अवैध पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई दहिसर, वनराई और कुरार पुलिस थानों द्वारा की गई है।
कुरार पुलिस की कार्रवाई: मलाड से एक गिरफ्तार
कुरार पुलिस ने 18 सितंबर 2026 को मलाड (पूर्व) के मालाड टेकड़ी स्थित मातंग गड विकास मंडल के पास जाल बिछाकर वाजीद अली इसरार मलिक (उम्र 26 वर्ष) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 देसी पिस्तौल (गावठी पिस्तौल) और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत ₹36,000 आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम (Arms Act) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दहिसर और वनराई पुलिस की कार्रवाई:
₹1.03 लाख के हथियार जब्तइसी तरह के अन्य ऑपरेशन्स में दहिसर और वनराई पुलिस ने स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप रमाशंकर उपाध्याय और रोहित अविनाश सावंत के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने 2 पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,03,000 है।गहन जांच जारीमुंबई पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपियों ने ये अवैध हथियार और कारतूस कहां से और किसके माध्यम से खरीदे थे। इसके साथ ही, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इन हथियारों का इस्तेमाल पहले किसी अपराध में किया गया है या इन्हें किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लाया गया था।
उत्तर परिमंडल-3 के अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री, सप्लाई और परिवहन के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमइस महत्वपूर्ण सफलता में कुरार पुलिस थाने के पीएसआई रफीक मुजावर, पो.ह. शकील शेख, पो.शि. कांबले, पो.शि. तुषार बारसिंग; दहिसर पुलिस थाने के सपोनि इंद्रजीत पाटिल, सहा. फौ. ऑस्कर कोलासो, सहा. फौ. राजू नार्वेकर, पो.ह. बसवराज चुंगीवडयार, पो.शि. विलास आव्हाड, पो.शि. निलेश शनवार; और वनराई पुलिस थाने के पीएसआई प्रदीप शिंदे, पो.ह. योगेश सालुंखे, पो.ह. संतोष तेली और पो.शि. निलेश शिंदे ने मुख्य भूमिका निभाई।

Loading comments...