BREAKING
FAC News
Back

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बांद्रा से डेढ़ किलो चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1.50 करोड़

Tabish | | — views
मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बांद्रा से डेढ़ किलो चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1.50 करोड़

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) यूनिट 9 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बांद्रा पश्चिम इलाके से डेढ़ किलो चरस जब्त की है और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि बांद्रा पश्चिम स्थित एक घर से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इस जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को पंचों की मौजूदगी में संदिग्ध घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से 1 किलो 505 ग्राम (लगभग डेढ़ किलो) चरस बरामद हुई, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया।


इस मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस अपराध में एक अन्य आरोपी भी शामिल है जो फिलहाल फरार है, और उसकी तलाश तेजी से की जा रही है।


यह पूरी कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त श्री विवेक फणसकर, विशेष पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री अनिल कुंभारे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री कृष्णकांत उपाध्याय और पुलिस उपायुक्त (प्रकटीकरण-1) श्री नवनाथ धवले के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में सहायक पुलिस आयुक्त श्री धर्मपाल बनसोडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन पुराणिक और उनकी टीम के अन्य अधिकारी व अंमलदार शामिल रहे।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News