मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की आझाद मैदान यूनिट ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में जाल बिछाकर एक बड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जब्त किए गए नशीले पदार्थ और नकदी:मेफेड्रोन (MD): तस्कर के पास से 417 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। टैबलेट्स: इसके अलावा पुलिस ने 3 एमडीएमए गोलियां भी जब्त की हैं। कुल कीमत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त ड्रग्स की कुल कीमत करीब ₹1.26 करोड़ आंकी गई है।
नकद राशि: कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से ₹25,000 की नकदी भी बरामद की गई है। कड़ी कानूनी कार्रवाई:मुंबई पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे मुंबई में किसे सप्लाई किया जाना था

Loading comments...