मुंबई:मुंबई पुलिस की मालवणी पुलिस टीम ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने व्यावसायिक मात्रा (Commercial Quantity) में कुल 800.90 ग्राम 'हेरोइन' जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹2,40,30,000 (दो करोड़ चालीस लाख तीस हजार रुपये) है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
• पहली गिरफ्तारी: मालवणी पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके पास से ₹14,70,000 मूल्य की 4.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिसे वह बेचने के इरादे से लाया था। पुलिस ने इसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) कानून के तहत मामला दर्ज किया था।
• दूसरी गिरफ्तारी (मुख्य सुराग): जांच के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी के एक और साथी (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
• सप्लाई चेन का पर्दाफाश: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह ड्रग्स उत्तराखंड के 'सिकरोडा' नामक स्थान से लाया गया था। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि इस गिरोह के दो अन्य साथी जुहू इलाके में भी हेरोइन बेचने का काम कर रहे हैं।
• तीसरी बड़ी कार्रवाई: इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने जुहू में जाल बिछाकर दो और आरोपियों (उम्र 25 वर्ष और 20 वर्ष) को हिरासत में लिया। इनके पास से पुलिस ने ₹1,59,90,000 मूल्य की 533 ग्राम हेरोइन जब्त की।
पुलिस जांच के अनुसार, इस पूरे ड्रग रैकेट का मुख्य सरगना उत्तराखंड के सिकरोडा का रहने वाला है। मुंबई पुलिस की एक टीम

Loading comments...