मुंबई: कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक ७० वर्षीय बुजुर्ग महिला का सोने का मंगलसूत्र जबरन छीनकर भागने वाली आरोपी महिला को घटना के महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है।
शिकायतकर्ता श्रीमती बाबाबाई शांताराम कदम (उम्र ७० वर्ष, निवासी: कांदिवली पूर्व) जो घरों में काम करके अपना गुजारा करती हैं, २९ सितंबर २०२६ को दोपहर लगभग २:३० बजे राजमाता जिजाऊ चौक, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास से पैदल अपने घर जा रही थीं। उसी दौरान बस स्टॉप के पास एक अज्ञात महिला (उम्र लगभग २५ वर्ष) ने उनके गले से एक तोला वजन का सोने का मंगलसूत्र जबरन खींच लिया और फरार हो गई। इस मामले में कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में धारा ३०९(४) भा.न्या.सं. (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामला दर्ज होते ही पुलिस की डिटेक्शन टीम तुरंत एक्शन में आई। घटनास्थल के पास कोई भी सरकारी या निजी सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध नहीं था। इसके बावजूद, जांच टीम ने हार नहीं मानी और केवल पीड़ित महिला द्वारा बताए गए हुलिए (शारीरिक विवरण) के आधार पर आरोपी का पीछा करना शुरू किया।
पुलिस टीम ने फुलपाखरू गार्डन, देवीपाड़ा, साईंधाम मंदिर जैसे इलाकों में सघन तलाशी ली। आखिरकार, देवीपाड़ा की 'आशियाना बिल्डिंग' के पास से संदिग्ध महिला को हिरासत में ले लिया गया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी महिला के पास से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
३ अक्टूबर २०२६ को मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पीड़ित बुजुर्ग महिला को उनका

Loading comments...