मुंबई: आजाद मैदान ट्रैफिक डिवीजन की सीमा के अंतर्गत स्थित आजाद मैदान में 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों के जुटने की संभावना को देखते हुए, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अस्थायी पार्किंग प्रतिबंध लागू किए हैं।
कब तक लागू रहेंगे नियम?
दक्षिण मुंबई के पुलिस उपायुक्त (यातायात) हेमराजसिंह राजपूत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 26 नवंबर 2026 की रात 12:00 बजे (00.00 बजे) से शुरू होकर 29 नवंबर 2026 की रात 11:00 बजे (23.00 बजे) तक प्रभावी रहेगा।
इन 11 मार्गों (उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं) पर पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी:
1. महात्मा गांधी मार्ग (MG Road)
2. महापालिका मार्ग
3. डी.एन. रोड (D.N. Road)
4. हजारीमल सोमानी मार्ग
5. मर्झबान रोड
6. पुरुषोत्तमदास ठाकुरदास मार्ग
7. महर्षि दधीची मार्ग
8. घनश्याम तळवटकर मार्ग
9. ए.के. नायक मार्ग
10. चरणजित राय मार्ग
11. वॉलेस स्ट्रीट
किन्हें मिलेगी छूट?
आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों—जैसे फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन, एम्बुलेंस, अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों (VIP) के वाहन और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों—को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। मुंबई पुलिस ने वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है।

Loading comments...