मुंबई: मुंबई पुलिस के उत्तर परिमंडल-३ के पुलिस उप आयुक्त (DCP) के मार्गदर्शन में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए १३ आदतन अपराधियों (Habitual Offenders) को २ वर्ष के लिए मुंबई शहर और मुंबई उपनगर जिला क्षेत्र से तड़ीपार (Exterment) कर दिया गया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा ५६ (१)(अ)(ब) के तहत की गई है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह कार्रवाई समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए की गई है। ये अपराधी लगातार मारपीट, गाली-गलौज, जबरन वसूली (खंडणी), चोरी और घातक हथियारों का डर दिखाकर इलाके में दहशत का माहौल बना रहे थे।
कार्रवाई के तहत मुख्य रूप से इन थानों के अपराधियों को हटाया गया है:
• वनराई पुलिस थाना: नईम शहाबुद्दीन धोबी (उम्र ३० वर्ष)
• कुरार पुलिस थाना: सुभाष मोतीलाल पटेल उर्फ भान्या (उम्र ६१ वर्ष)
• समतानगर पुलिस थाना: योगेश बाबूराव वाघमारे (उम्र ३० वर्ष)
• दहिसर पुलिस थाना: सुरेश विजय माला उर्फ नेप्या (उम्र ३५ वर्ष), आशिष विनोद यादव (उम्र २९ वर्ष), कुशल सुभाष दुबे (उम्र २० वर्ष), अयुब सवरअली अन्सारी (उम्र २६ वर्ष), और महेश अमरसिंग चौहान उर्फ भांज्या (उम्र ३५ वर्ष) समेत अन्य अपराधी।
पुलिस की अपील:
मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि इनमें से कोई भी तड़ीपार अपराधी मुंबई शहर या उपनगर की सीमा में दिखाई देता है, तो तुरंत पुलिस के आपातकालीन नंबर १०० या ११२ पर सूचना दें। जानकारी देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

Loading comments...