BREAKING
FAC News
Back

मुंबई पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Tabish | | views
मुंबई पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग (MRA) पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों से चोरी किए गए महंगे आईफोन (iPhone) खरीदता था और फिर उनकी एप्पल आईडी (Apple ID) हटाकर उन्हें वापस विदेशों में बेच देता था।स्पेयर पार्ट्स भी बेचता था गिरोहजांच में सामने आया है कि जिन आईफोन की एप्पल आईडी निकालना मुमकिन नहीं होता था, गिरोह उनके स्पेयर पार्ट्स अलग कर देता था। ये आरोपी फोन के डिस्प्ले, मदरबोर्ड, बैटरी और लॉजिक बोर्ड को अलग-अलग करके बाजार में कम कीमतों पर बेच देते थे। पुलिस की इस सफल कार्रवाई से कुल 38 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News