BREAKING
FAC News
Back

मुंबई पुलिस ने दो देशी पिस्तौल और 4 जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

FAC News Desk | | views
मुंबई पुलिस ने दो देशी पिस्तौल और 4 जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस ने दो देशी पिस्तौल और 4 जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

संववाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

मुंबई की पंत नगर पुलिस स्टेशन ने घाटकोपर इलाके से एक 24 वर्षीय युवक को दो देशी पिस्तौल और चार जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, पंत नगर पुलिस स्टेशन ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर गिरफ्तार कर लिया, आरोपी युवक को कोर्ट मे पेश किया गया जहाँ कोर्ट ने 12 नवंबर तक पुलिस कास्टडी मे भेज दिया.

आरोपी युवक की पहचान अजय कैलास कायता( उम्र 24) के रूप मे हुई है जो मध्य प्रदेश जो रहने वाला है

पंत नगर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक उनके एक अधिकारी को जानकारी मिली थी की दूसरे राज्य का एक युवक हथियार सप्लाई करने के लिए मुंबई आने वाला है जिसके आधार पर पुलिस ने घाटकोपर बस डिपो के पास,घाटकोपर अँधेरी लिंक रोड पर जाल बिछाया और युवक का इंतजार करने लगे

एक युवक आया जो थोड़ा संदिग्ध लगा,जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया तब उसने अपना नाम अजय कैलास कायता जो मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जिसके बाद पुलिस ने उसकी जाँच पड़ताल किया तो उसके पास से दो देसी पिस्तौल और चार जिन्दा कारतूस बरामद हुआ.

पुलिस अब ये जानकारी जुटाने मे लगी की आखिर ये मुंबई मे हथियार किसे सप्लाई करने के लिए मुंबई आया था और किसके पास से ये हथियार इस युवक को मिला.

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News