BREAKING
FAC News
Back

मुंबई पुलिस ने गुमशुदा मासूम कार्तिक को सकुशल ढूँढ निकाला

| | views
मुंबई पुलिस ने गुमशुदा मासूम कार्तिक को सकुशल ढूँढ निकाला
मुंबई पुलिस ने गुमशुदा मासूम कार्तिक को सकुशल ढूँढ निकाला आतिश तिवारी मुंबई | 31 अगस्त 2025 को शाम लगभग 4:30 बजे 10 वर्षीय मासूम कार्तिक दिलीप कामत, जो बोलने में असमर्थ है, खेलने के लिए घर से बाहर गया था। लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने घबराकर वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही वर्सोवा पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। तकनीकी साधनों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से गहन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद कार्तिक को सकुशल ढूँढ निकाला और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह सराहनीय कार्य वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिपशिखा वारे मैडम के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक थेटे, पुलिस निरीक्षक दाभोलकर, पुलिस उपनिरीक्षक निकम, पुलिस हवलदार पवार तथा पुलिस शिपाई इनामदार की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। मुंबई पुलिस की इस मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता की हर ओर प्रशंसा हो रही है। गुमशुदा मासूम को सकुशल वापस पाकर परिवार की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े और पूरे क्षेत्र में राहत और संतोष का वातावरण बन गया।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News