BREAKING
FAC News
Back

मुंबई पुलिस ने ‘फ़ेक CEO’ साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफ़ाश किया; 2 लोग गिरफ़्तार, 161 सिम कार्ड बरामद

Tabish | | views
मुंबई पुलिस ने ‘फ़ेक CEO’ साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफ़ाश किया; 2 लोग गिरफ़्तार, 161 सिम कार्ड बरामद

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच के साउथ साइबर पुलिस स्टेशन ने 'फेक CEO/बॉस' साइबर फ्रॉड रैकेट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें एयरटेल सिम कार्ड का पॉइंट ऑफ़ सेल (POS) एजेंट भी शामिल है। जांच में पता चला है कि वे अलग-अलग राज्यों में दर्ज ऐसे ही सात मामलों में शामिल थे।

आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान ज़िले के रुकुंदीपुर के रहने वाले एयरटेल सिम डिस्ट्रीब्यूटर आमिर चांद मोहम्मद खान (22) और झारखंड के धनबाद ज़िले के कुमारधुबी के रहने वाले सूरज कुमार प्रदीप कुमार साव उर्फ विशाल के तौर पर हुई है।पुलिस के मुताबिक, 26 फरवरी 2026 को 43 साल के एक शिकायतकर्ता को अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज मिला। आरोपी ने कंपनी डायरेक्टर बनकर शिकायतकर्ता का भरोसा जीता और फिर उसे 48,60,511 रुपये ट्रांसफर करने के लिए राजी कर लिया।

शिकायत मिलने के बाद, साउथ साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस धोखाधड़ी की पूरी रकम यानी 48.60 लाख रुपये को होल्ड करवाने में कामयाब रही।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News