BREAKING
FAC News
Back

मुंबई : राम मंदिर OSD क्षेत्र में अवैध निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, विधानसभा तक गूंजा मामला

Tabish | | views
मुंबई : राम मंदिर OSD क्षेत्र में अवैध निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, विधानसभा तक गूंजा मामला

मुंबई: गोरेगांव स्थित राम मंदिर–ओशिवरा OSD क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण का मामला अब विधानसभा तक पहुंच गया है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

बताया जा रहा है कि P-9 इमारत के समीप लगभग 10,000 वर्गफुट में अवैध निर्माण, स्कोडा सर्विस सेंटर के पास स्थित एफ.एम. बैंक्वेट एवं एफ.एम. पैलेस हॉल, अजीत ग्लास गार्डन के बगल में 50 से अधिक अवैध झोपड़ियां, तथा CTS नंबर 139A स्थित बोहरी कंपाउंड में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है।

सूत्रों का दावा है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाती है तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। इस मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने MMRDA आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामलों में पारदर्शी जांच से ही सच्चाई सामने आएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकेगी।

How did you feel about this news?

Related News

Nashik

त्र्यंबकेश्वर के तलेगांव में ‘नकली करेंसी’ का पर्दाफाश; तेलंगाना से नाशिक तक जुड़े तार

त्र्यंबकेश्वर के तलेगांव में ‘नकली करेंसी’ का पर्दाफाश; तेलंगाना से नाशिक तक जुड़े तार
Latur

लातूर में जुए का रैकेट पकड़ा गया! पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 27 लोग हिरासत में; ₹17.84 लाख नकद, कारें और बाइक ज़ब्त

लातूर में जुए का रैकेट पकड़ा गया! पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 27 लोग हिरासत में; ₹17.84 लाख नकद, कारें और बाइक ज़ब्त
Nagpur

नशे में धुत एक व्यक्ति कथित तौर पर बंधे हुए कौवे को 'खाने' के लिए ले जा रहा था; बचाव करने वालों ने पक्षी को बचाया

नशे में धुत एक व्यक्ति कथित तौर पर बंधे हुए कौवे को 'खाने' के लिए ले जा रहा था; बचाव करने वालों ने पक्षी को बचाया
Shahpur

आज़ादी के 79 साल बाद भी, शाहपुर के आदिवासी गांव में बारिश के बीच खुले मैदान में अंतिम संस्कार किया गया

आज़ादी के 79 साल बाद भी, शाहपुर के आदिवासी गांव में बारिश के बीच खुले मैदान में अंतिम संस्कार किया गया
Mumbai

मुंबई लोकल चाकूबाजी मामला: बोरीवली रेलवे पुलिस ने 1,100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग की

मुंबई लोकल चाकूबाजी मामला: बोरीवली रेलवे पुलिस ने 1,100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग की
Mumbai

विले पार्ले में आग: दादा की बनाई ऊंची इमारत में दम घुटने से दो साल के बच्चे और उसकी देखभाल करने वाली महिला की मौत; जांच में दो संभावित वजहें सामने आईं

विले पार्ले में आग: दादा की बनाई ऊंची इमारत में दम घुटने से दो साल के बच्चे और उसकी देखभाल करने वाली महिला की मौत; जांच में दो संभावित वजहें सामने आईं
Thane

ठाणे सेशंस कोर्ट ने मीरा रोड पर अवैध फ्लैट गिराने के मामले में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द कर दी

ठाणे सेशंस कोर्ट ने मीरा रोड पर अवैध फ्लैट गिराने के मामले में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द कर दी
Mumbai

घाटकोपर भूस्खलन त्रासदी: मुंबई के घर में रहने आए शेख परिवार के चार लोगों की मौत

घाटकोपर भूस्खलन त्रासदी: मुंबई के घर में रहने आए शेख परिवार के चार लोगों की मौत

Comments

Loading comments...

Related News