मुंबई: मुंबई के पूर्वी उपनगरों में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अँधेरी (पूर्व) स्थित एम.आई.डी.सी. (MIDC) ट्रैफिक विभाग की सीमा में यातायात में बड़े बदलाव की घोषणा की है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी उपनगर, यातायात) प्रदीप चव्हाण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पाइपलाइन के काम के चलते एक प्रमुख मार्ग को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
क्यों बंद किया जा रहा है रास्ता?
एम.आई.डी.सी. यातायात विभाग के अंतर्गत 'सीप्ज (SEEPZ) कंपनी से विजयनगर ब्रिज के नीचे से आरे कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग' और 'आरे कॉलोनी से एम.आई.डी.सी. अँधेरी (पूर्व) की ओर आने वाले मार्ग' के बीचों-बीच खुदाई का काम किया जाना है। यहाँ भूमिगत 2400 मिमी व्यास की नई पाइपलाइन को मुख्य तानसा पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के दौरान जनता को होने वाले खतरे और असुविधा से बचाने के लिए यह यातायात नियंत्रण आदेश जारी किया गया है।
कब से कब तक लागू रहेंगे नियम?
• प्रभावी तिथि: 17 नवंबर 2026 से 31 मई 2027 तक।
प्रवेश बंद (No Entry):
• विजयनगर ब्रिज के नीचे से आरे कॉलोनी की ओर जाने वाला मार्ग (अँधेरी पूर्व, मुंबई) सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग (Alternate Routes):
• इस क्षेत्र का यातायात एम.आई.डी.सी. सीप्ज कंपनी से विजयनगर ब्रिज के ऊपर से होते हुए विजयनगर जंक्शन तक जाएगा।
• आरे कॉलोनी की तरफ से आने वाला यातायात मरोल रोड से विजयनगर जंक्शन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है

Loading comments...