मुंबई: विलेपार्ले (पूर्व) और सांताक्रूज (पश्चिम) क्षेत्र में शाम के समय होने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने स्थायी ट्रैफिक बदलाव (कायमस्वरूपी अधिसूचना) जारी किए हैं। यह आदेश अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) मोक्षदा पाटील द्वारा 16 नवंबर 2026 को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
बदलाव का मुख्य कारण
पश्चिम द्रुतगति महामार्ग (Western Express Highway) पर विलेपार्ले जंक्शन से आदर होटल जंक्शन और दयालदास रोड के रास्ते सांताक्रूज (पश्चिम) जाने वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहन धीमी गति से चलते हैं। इसी बीच एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन की ओर से धोंडे रोड होते हुए नेहरू रोड के रास्ते विलेपार्ले (पूर्व) जाने वाले वाहनों के दाहिने मोड़ लेने से आदर होटल जंक्शन पर भारी जाम लग जाता है। इसका सीधा असर शाम के पीक आवर्स में हाईवे की दक्षिण वाहिनी (South-bound) के ट्रैफिक पर पड़ रहा था।
नए ट्रैफिक नियम ('वन-वे' और 'नो-एंट्री')
वाकोला ट्रैफिक डिवीजन की सीमा के अंतर्गत निम्नलिखित बदलाव स्थायी रूप से किए गए हैं:
• वन-वे (एक दिशा मार्ग): दयालदास रोड पर आदर होटल जंक्शन से ठक्कर स्कूल तक का मार्ग अब केवल आदर होटल जंक्शन से ठक्कर स्कूल की ओर जाने के लिए 'वन-वे' रहेगा।
• नो-एंट्री (प्रवेश बंदी): एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से धोंडे रोड के रास्ते आने वाले वाहनों के लिए दयालदास रोड पर दाहिने मुड़कर आदर होटल जंक्शन और नेहरू रोड होते हुए विलेपार्ले (पूर्व) जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
• विपरीत दिशा में प्रवेश बंद: ठक्कर स्कूल की ओर से दयालदास रोड के रास्ते आदर

Loading comments...