मुंबई: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ (IPO) के उपलक्ष्य में आयोजित एक भव्य ड्रोन शो के दौरान बड़ी दुर्घटना हो गई। शो के दौरान अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण दो ड्रोन उड़ते हुए पास ही स्थित चर्चगेट रेलवे स्टेशन के भीतर जा गिरे। इस हादसे में प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मची अफरा-तफरी
यह घटना बुधवार रात करीब 8:10 बजे चर्चगेट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई। विरार जाने वाली लोकल ट्रेन की तरफ (प्लेटफॉर्म के छोर पर) खड़े 37 वर्षीय यात्री, हेमंत प्रकाश महोत्सवकर के सिर और माथे पर एक ड्रोन सीधे आ गिरा। ड्रोन के जोरदार प्रभाव के कारण उनके सिर से भारी मात्रा में खून बहने लगा, जिससे स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया।
अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना की तुरंत जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्टेशन के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत घायल यात्री की मदद की। उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें आगे के इलाज के लिए जी.टी. (GT) अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, ड्रोन जब्त
चर्चगेट स्टेशन मास्टर ने घायल यात्री के इलाज और कानूनी कार्यवाही के लिए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) को मेमो भेजा। चर्चगेट जीआरपी ने दुर्घटनास्थल से गिरे हुए दोनों ड्रोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस लापरवाही को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि ड्रोन का नियंत्रण कैसे छूटा, क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या

Loading comments...