मुंब्रा को मिली गौतमी मेडफोर्ड एन एक्स के रूप में नई टेक्नोलॉजी के साथ होस्पिटल जिसका उद्घाटन हुआ मुकम्मल।
FAC News Desk
|
|
— views
संववाददाता शोएब म्यानुंर मुंब्रा
ठाणे : मुंब्रा में रेलवे स्टेशन के करीब मुंब्रा पोलिस स्टेशन के सामने सम्राट नगर में तारीख 15 जुन 2025 को गौतमी मेडफोर्ड एन एक्स होस्पिटल का मुंब्रा में शानदार उद्घाटन सय्यद मोईन मिंया के बिहाबपर उनके छोटे भाई हज़रत सुफीए मिल्लत सय्यद हुसैन अशरफ के हाथों से रिबीन काट किया गया।
इस मौके पर मुख्य महेमानों में एम एल ए जितेंद्र आवहाद, ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के प्रेसिडेंट इकबाल मेमन ऑफीसर, वाईस प्रेसिडेंट फरीद नुरी (जरिवाला), मुंब्रा कौसा मेमन जमात के होदेदारान, समेत मुंब्रा और आस पास के की नामी गिरामी शख्सियात मौजूद रहे।
आप को बता दें की पिछले कई सालों से मुंब्रा में गौतमी होस्पिटल चल रही है जिसमें डॉक्टर राजेश यशवंत पाटील और डॉक्टर वेदांती पाटील (उर्फ गौतमी पाटील) सेवा निभा रहे हैं। लेकिन जमाना बदल रहा है और जमाने के साथ साथ टेक्नोलॉजी भी बदल रही है जिसके चलते मेडफोर्ड होस्पिटल के डायरेक्टर मेराज़ नुरी जरिवाला और फरीद नुरी जरिवाला के साथ मिलकर इस होस्पिटल को एक नये तरीके से नई टेक्नोलॉजी के साथ रि डेवलपमेंट करके गौतमी मेडफोर्ड एन एक्स होस्पिटल के नाम से इस का उद्घाटन किया गया राजेश पाटील ने 15 जुन फादर डे के चलते अपनी बेटी डॉक्टर वेदांती पाटील (उर्फ गौतमी पाटील) को बतौर गिफ्ट दिया है। अब इस होस्पिटल में डॉक्टर राजेश यशवंत पाटील और डॉक्टर वेदांती पाटील (उर्फ गौतमी पाटील) के साथ डॉक्टर मेराज नुरी जरिवाला, डॉक्टर अज़हर खान एक साथ मिलकर होस्पिटल में मरिजों के लिए सेवा देंगे। इस होस्पिटल में मिडल क्लास फेमिली और जरुरतमंदों को किफायती दामों में होस्पिटल का फायदा दिया जाएगा,
एम एल ए जितेंद्र आवहाद ने फरीद नुरी जरिवाला डॉक्टर मेराज नुरी जरिवाला डॉक्टर अज़हर खान को मुबारकबादी देते हुए बताया की मुंब्रा की जनता के लिए ये एक बहुत ही अच्छा होस्पिटल रहेगा और इस का फायदा सबको दिया जाएगा।
वहीं ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के प्रेसिडेंट इकबाल मेमन ऑफीसर ने भी देश के 15 लाख मेमन समाज और 550 मेमन जमात की जानिब से मुबारकबादी देते हुए बताया कि इस होस्पिटल में जो भी मरिज आए वो यहां से सिफा होकर तंदुरुस्त हो कर जाएं।
How did you feel about this news?

Loading comments...